प्रदीप पाठक की रिपोर्ट,
हजारीबाग:- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हार टोली के कक्षा एकादश वाणिज्य में पढ़ने वाले भैया -बहनों ने शैक्षिक एवं औद्योगिक भ्रमण किया l भैया- बहनों ने दो कंपनी भंडारी फीड्स प्राइवेट लिमिटेड, बबनभै, हजारीबाग एवं सिद्धधात्री,आहार प्राइवेट लिमिटेड, डेमोटांड़ हजारीबाग में जाकर फैक्ट्री मैनेजमेंट, सेल्स, प्रोडक्शन, डिस्पैच आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कीl भंडारी फीड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर नीरज भंडारी एवं एचआर हेड जसवंत कुमार गुप्ता के सहयोग से बच्चों को कंपनी के बारे में जानकारी दी गई lकंपनी के मैनेजर शैलेंद्र सिंह ने बच्चों का मार्गदर्शन किया एवं फैक्ट्री मैनेजमेंट के बारे में विस्तार से बताया l वही सिद्धिधात्री आहार प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर, संगीत सोनल, एचआर हेड, हुकुम सिंह चौहान, अकाउंट्स मैनेजर, निलेश सिन्हा एवं प्रोडक्शन एंड डिस्पैच हेड, यश सिन्हा के द्वारा बच्चों को काफी सहयोग प्राप्त हुआl
उपर्युक्त दोनों कंपनियों के सहयोग से बच्चों ने कंपनी मैनेजमेंट के बारे में जानकारी प्राप्त की l भैया- बहनों ने औद्योगिक एवं शैक्षिक भ्रमण विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, डॉक्टर राजीव रंजन एवं वाणिज्य विभाग के आचार्य विनीत कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर प्राप्त की l मौके पर विद्यालय कार्यालय प्रमुख कुमार प्रवीण, आचार्य नरेंद्र कुमार सिन्हा एवं कक्षा एकादश वाणिज्य के भैया -बहन उपस्थित थे l भैया – बहनों का वाणिज्य के क्षेत्र में अद्यतन जानकारी एवं आगामी दिनों में इस क्षेत्र में करियर बनाने को लेकर एवं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह शैक्षिक एवं औद्योगिक भ्रमण का आयोजन हुआl