Views: 514
0 0
जेजेएमपी के एरिया कमांडर सर्वनाश जी सहित 2की हुई गिरफ्तारी,

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

जेजेएमपी के एरिया कमांडर सर्वनाश जी सहित 2की हुई गिरफ्तारी,

लातेहार:- पुलिस को उग्रवादियों खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है इस संबंध में एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर इसकी जानकारी पत्रकारों को दी है। उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुये बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि…

जेजेएमपी के एरिया कमांडर सर्वनाश जी सहित 2की हुई गिरफ्तारी,
Read Time:4 Minute, 58 Second

जेजेएमपी के एरिया कमांडर सर्वनाश जी सहित 2की हुई गिरफ्तारी,

लातेहार:- पुलिस को उग्रवादियों खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है इस संबंध में एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर इसकी जानकारी पत्रकारों को दी है। उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुये बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि लातेहार थाना अंतर्गत ग्राम नरेशगढ़ में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सक्रिय समर्थक कमलेश्वर सिंह उर्फ गुरु जी के घर में उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो पप्पू लोहरा , सबजोनल कमांडर लवलेश गंझू अपने हथियार बंद दस्ता सदस्य जितेन्द्र सिंह उर्फ बजरंगी जी , प्रभात जी , सुरज कुमार लोहरा उर्फ सर्वनाश जी , अनिल लोहरा आदि सदस्यों के साथ क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो में लगे हुये स्थानीय संवेदकों से लेवी वसूलने के लिए एवं नहीं देने वालों के विरुद्ध फौजी कार्रवाई करने को लेकर योजना बना रहे हैं।

जेजेएमपी के एरिया कमांडर सर्वनाश जी सहित 2की हुई गिरफ्तारी,

इसी सूचना के आधार पर लातेहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया था। छापामारी दल के द्वारा पूरी सावधानी एवं सतर्कता पूर्वक जब ग्राम नरेशगढ़ स्थित कमलेश्वर सिंह उर्फ गुरु जी के घर की घेराबंदी कर तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में घर से प्रतिबंधित जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सशस्त्र दस्ता सदस्य सूरज लोहरा उर्फ सर्वनाश जी , सक्रिय सदस्य अनिल लोहरा , सक्रिय सदस्य एवं घर के स्वामी कमलेश्वर सिंह उर्फ गुरु जी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। तथा इसके संबंध में लातेहार थाना काण्ड सं0 – 264/2023 दिनांक 25.12.2023धारा-147/148 /149/ 171/ 385/ 387/ 120 बी भादवि, 25 (1-B)a/26/35 Arms Act. & 17 CLA Act विरुद्ध प्रतिबंधित जे जेएमपी उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो पप्पू लोहरा , लवलेश गंझू , प्रभात जी , रामदेव लोहरा , शिवराज सिंह , खुर्शिद अंसारी , जितेन्द्र सिंह उर्फ बजरंगी जी , शिवा सिंह उर्फ शिवा , सुरज कुमार लोहरा उर्फ सर्वनाश जी , अनिल लोहरा , कमलेश्वर सिंह उर्फ गुरुजी एवं अन्य के नाम अंकित किया गया है।*इनकी हुई गिरफ्तारी*सूरज कुमार लोहरा उर्फ सर्वनाश जी , उम्र 27 वर्ष, पिता-कमल लोहरा , सा०-हिसरी , थाना चंदवा , जिला – लातेहार।अनिल लोहरा , उम्र करीब 28 वर्ष , पिता राजेन्द्र लोहरा , सा0 कोने , थाना व जिला – लातेहार।कमलेश्वर सिंह उर्फ गुरुजी, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता स्व० राम संजीव सिंह, सा०-नरेशगढ़, थाना व जिला – लातेहार ।*ये सामान हुआ बरामद*• Jio कम्पनी का Router -01• Airtel कम्पनी का Router -01• 04 Jio कम्पनी का रेपर मे रखा नया सिम• सुखदेव भोक्ता उर्फ प्रभात जी का आधार कार्ड – एक• एक पिस्टल रखने वाला होलस्टर• एक मैग्जीन लगा हुआ पिस्टल• जिंदा कारतुस -04• वॉकी टॉकी – 02• कैमोफलाईज वर्दी का पैन्ट – 01• कैमोफलाईज टी शर्ट – 01• एक उजला रंग का बोलेरो गाड़ी पंजी० सं० – JH03AF-1754• एक बिना पंजीयन नंबर का सुपर स्पलेन्डर मोटर साईकिल• उमा कम्पनी का काला पिड्डु -01• एक हीरो स्पलेन्डर मोटर साईकिलि जिसका पंजीयन सं0 – JH03X-2715छापामारी दल में डीएसपी संतोष कुमार मिश्र, लातेहार थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, गौरव सिंह, राज रौशन सिन्हा, दिवाकर धोबी, कुबेर प्रसाद देव, नागेश्वर महतो, उमापद महतो और सैट-1 लातेहार एवं सहायक महिला बल शामिल थे।

Loading

जेजेएमपी के एरिया कमांडर सर्वनाश जी सहित 2की हुई गिरफ्तारी,

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports