Views: 81
0 0
Gumla News:घाघरा के दो गांवों में जंगली भालू का आतंक, दो लोग घायल – गांवों में दहशत का माहौल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

Gumla News:घाघरा के दो गांवों में जंगली भालू का आतंक, दो लोग घायल – गांवों में दहशत का माहौल

रिपोर्टिंग – प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला):-घाघरा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में जंगली भालू के हमले से दो लोग घायल हो गए। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल बन गया है। पहली घटना देवाकी कुसुम टोली गांव की है, जहां कुसुम टोली निवासी विष्णु उरांव…

Gumla News:घाघरा के दो गांवों में जंगली भालू का आतंक, दो लोग घायल – गांवों में दहशत का माहौल
Read Time:2 Minute, 58 Second
Gumla News:घाघरा के दो गांवों में जंगली भालू का आतंक, दो लोग घायल – गांवों में दहशत का माहौल
Oplus_131072

रिपोर्टिंग – प्रेम कुमार साहू,

घाघरा (गुमला):-घाघरा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में जंगली भालू के हमले से दो लोग घायल हो गए। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल बन गया है।

पहली घटना देवाकी कुसुम टोली गांव की है, जहां कुसुम टोली निवासी विष्णु उरांव जंगली भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में परिजनों और ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।

घायल विष्णु उरांव ने बताया कि वह सुबह करीब 5:30 बजे घर से उठकर खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान दोनों के बीच संघर्ष हुआ। किसी तरह भालू के गिरने के बाद वह मौके से भागने में सफल रहे, जिससे उनकी जान बच पाई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू वहां से जंगल की ओर भाग गया।

इसी बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा के एक गार्ड ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे वही भालू घाघरा-पुटो रोड की ओर से अस्पताल परिसर में भी देखा गया था। भालू को देखते ही वह छिप गया और आवाज करने पर भालू वहां से भाग गया। लोगों का अनुमान है कि वही भालू बाद में कुसुम टोली गांव की ओर चला गया और हमला किया।

वहीं दूसरी घटना लफसर गांव में हुई, जहां जितेंद्र चिक बड़ाइक को भी जंगली भालू ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।

जितेंद्र चिक बड़ाइक ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे वह अपने घर के बाहर दरवाजे के पास खड़े थे। तभी अचानक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया। किसी तरह वह भागकर घर के अंदर घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया, जिससे भालू अंदर नहीं आ सका और वहां से भाग गया।

ग्रामीणों के अनुसार भालू अभी भी आसपास के गांवों में घूम रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और लोग घरों से निकलने में भी सावधानी बरत रहे हैं।

Loading

Gumla News:घाघरा के दो गांवों में जंगली भालू का आतंक, दो लोग घायल – गांवों में दहशत का माहौल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor