Read Time:50 Second
मनिका:
मनिका प्रखंड के बंदुआ पंचायत निवासी विजेंद्र पासवान उर्फ पप्पू की माता राधा कुंवर (लगभग 76 वर्ष) का शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार और गांव में शोक की लहर है।
परिजनों के अनुसार, अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को वाहन से मणिकर्णिका घाट के लिए रवाना किया गया, जहां उनका दाह संस्कार किया जाएगा।
ग्रामीणों और परिजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।