खूंटी।खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के कोरवा गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जहां 50 वर्षीय गनसा लोहरा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
हत्या का आरोप मृतक के ही भतीजे सुगना लोहरा पर लगा है, जो वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अड़की थाना प्रभारी प्रवीण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया।
मौके की तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की, जिसे लकड़ियों के ढेर में छिपाया गया था। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को हत्या की संभावित वजह बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
थाना प्रभारी प्रवीण तिवारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। वहीं खूंटी के एसपी मनीष टोप्पो ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
खूंटी में भतीजे ने की चाचा की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी फरार
खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के कोरवा गांव में 50 वर्षीय गनसा लोहरा की बीती रात कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के भतीजे सुगना लोहरा पर लगा है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने मौके से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई गई है। थाना प्रभारी प्रवीण तिवारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। एसपी मनीष टोप्पो ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा।