Views: 402
0 0
सांप के काटने से विधायक आलोक चौरसिया के दो भगिना समेत तीन...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

सांप के काटने से विधायक आलोक चौरसिया के दो भगिना समेत तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

पलामू। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में सर्पदंश की दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में मेदिनीनगर के विधायक आलोक चौरसिया के दो भगीना भी शामिल हैं। पहली घटना चैनपुर के नरसिंहपुर पथरा गांव की है, जहां गुरुवार देर रात…

सांप के काटने से विधायक आलोक चौरसिया के दो भगिना समेत तीन की मौत, दो की हालत गंभीर
Read Time:2 Minute, 8 Second
सांप के काटने से विधायक आलोक चौरसिया के दो भगिना समेत तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

पलामू। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में सर्पदंश की दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में मेदिनीनगर के विधायक आलोक चौरसिया के दो भगीना भी शामिल हैं।

पहली घटना चैनपुर के नरसिंहपुर पथरा गांव की है, जहां गुरुवार देर रात एक जहरीले सांप ने विधायक आलोक चौरसिया के बहनोई प्रेम चौरसिया और उनके दो बेटों—अर्जुन कुमार व देव कुमार—को डस लिया। तीनों घर में एक साथ सो रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

परिजन तीनों को पहले मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया। इलाज के लिए उन्हें तुंबागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में अर्जुन और देव कुमार की मौत हो गई। प्रेम चौरसिया की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक आलोक चौरसिया सहित परिवार व करीबी लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दूसरी घटना बासडीह गांव की है, जहां गुरुवार रात भिखारी भुइयां और उनकी पत्नी शकुंतला देवी को सोते समय सांप ने डस लिया। दोनों को आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान शकुंतला देवी की मौत हो गई, जबकि भिखारी भुइयां की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Loading

Happy
Happy
50 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
50 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports