Views: 182
0 0
कोटालपोखर में बंद मकान से लाखों की चोरी, सोना-नकदी और...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

कोटालपोखर में बंद मकान से लाखों की चोरी, सोना-नकदी और सीसीटीवी डीवीआर गायब

कोटालपोखर (झारखंड): कोटालपोखर थाना क्षेत्र के छोटा सोनकड़ गांव में सोमवार की शाम एक बंद घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने नगदी और जेवरात समेत लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटा सोनकड़ निवासी मृत्युंजय कुमार साह के बंद मकान को चोरों ने…

कोटालपोखर में बंद मकान से लाखों की चोरी, सोना-नकदी और सीसीटीवी डीवीआर गायब
Read Time:2 Minute, 2 Second

कोटालपोखर में बंद मकान से लाखों की चोरी, सोना-नकदी और सीसीटीवी डीवीआर गायब

कोटालपोखर (झारखंड): कोटालपोखर थाना क्षेत्र के छोटा सोनकड़ गांव में सोमवार की शाम एक बंद घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने नगदी और जेवरात समेत लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटा सोनकड़ निवासी मृत्युंजय कुमार साह के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। घटना के वक्त मकान मालिक अपने परिवार सहित बिहार गए हुए थे, जबकि घर पर मौजूद दो कर्मचारी भी किसी काम से हिरणपुर थाना क्षेत्र के सीतपहाड़ी गए हुए थे।

चोरों ने मौका पाकर सोमवार की संध्या 7:00 बजे से रात 11:00 बजे के बीच घर के सभी कमरों का ताला तोड़कर नकद 40 हजार रुपये, लगभग 10 ग्राम सोने के जेवरात, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, तांबे व पीतल की मूर्तियां आदि चुरा लीं।

घटना की सूचना मिलने पर कोटालपोखर थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गौरतलब है कि दो वर्ष पूर्व भी मृत्युंजय कुमार साह के घर में इसी प्रकार ताला तोड़कर चोरी की गई थी, जिसकी प्राथमिकी कोटालपोखर थाना में दर्ज की गई थी। हालांकि, उस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस अब दोनों मामलों को जोड़कर जांच कर रही है कि कहीं दोनों चोरियों के पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports