लातेहार में सीएसआर बैठक आयोजित, एसएलआरएम क्रियान्वयन पर जोर

लातेहार में सीएसआर बैठक आयोजित, एसएलआरएम क्रियान्वयन पर जोर
Views: 227
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second
लातेहार में सीएसआर बैठक आयोजित, एसएलआरएम क्रियान्वयन पर जोर

लातेहार, 06 मई 2025
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित सॉलिड एंड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट (SLRM) कार्यक्रम की समीक्षा और इसे प्रभावी रूप से लागू करने पर विमर्श करना था।

उपायुक्त ने बताया कि लातेहार को ‘शून्य-अपशिष्ट जिला’ बनाने के लक्ष्य के तहत पर्यावरण अनुकूल तरीकों से ठोस एवं तरल कचरे के उचित प्रबंधन पर कार्य किया जा रहा है।

बैठक में परियोजना निदेशक एवं सलाहकार सी. श्रीनिवासन ने SLRM कार्यक्रम के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्टों के उपचार और पुनर्चक्रण की विधियों की जानकारी दी।

उपायुक्त ने जिले में कार्यरत सभी खनन कंपनियों को SLRM कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देने का निर्देश दिया। साथ ही, जिला खनन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे एस.ओ.पी., उपकरणों की सूची, अनुमानित लागत एवं डी.पी.आर. तैयार कर संबंधित कंपनियों को उपलब्ध कराएं।

इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने CSR मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा की और संबंधित कंपनियों को निर्देश दिया कि वे प्रशासन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं एवं कार्यों की सूची साझा करें।

बैठक में आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, कोल कंपनियों के अधिकारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार सहित जिले के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment