देवघर :नए साल के पहले दिन देवघर के बाबा मंदिर में आने वाले वैसे श्रद्धालु जो शीघ्र दर्शनम करना चाहेंगे, उन्हें 300 रूपए की जगह 600 रूपए देने होंगे. इसको लेकर देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने बैठक कर मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं.
आने वाली भीड़ को देखते हुए देवघर जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के द्वारा एक जनवरी के दिन शीघ्र दर्शनम कूपन के दर में बढ़ोतरी की गई है.
देवघर बाबा मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक जनवरी को शीघ्र दर्शनम कूपन के दर में बढ़ोतरी की गई है.
क्योंकि नए साल के पहले दिन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं.आने वाली भीड़ को देखते हुए देवघर जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के द्वारा एक जनवरी के दिन शीघ्र दर्शनम कूपन के दर में बढ़ोतरी की गई है.
उसके बाद फिर से आम दिनों की तरह शीघ्र दर्शनम कूपन का दर 300 रूपए कर दिया जायेगा.
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,