Views: 298
0 0
मूकबधिर युवती से सामूहिक दुष्कर्म,आरोपी फरार, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

मूकबधिर युवती से सामूहिक दुष्कर्म,आरोपी फरार, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

धनबाद:- एक मूकबधिर युवती से सरायढेला थाना क्षेत्र के दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे अपने घर के ही पीछे की झाड़ियों में फेंक दिया। जब इसकी जानकारी लोगों को हुई, तो लोगों ने पीड़िता को थाने पहुंचाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को…

मूकबधिर युवती से सामूहिक दुष्कर्म,आरोपी फरार, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
Read Time:2 Minute, 53 Second

मूकबधिर युवती से सामूहिक दुष्कर्म,आरोपी फरार, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

धनबाद:- एक मूकबधिर युवती से सरायढेला थाना क्षेत्र के दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे अपने घर के ही पीछे की झाड़ियों में फेंक दिया। जब इसकी जानकारी लोगों को हुई, तो लोगों ने पीड़िता को थाने पहुंचाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

पुलिस मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को एसएनएमएमसीएच ले गयी।घटना की जानकारी जैसे-जैसे लोगों को होती गयी, उनमें आक्रोश बढ़ता गया। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनके घरों का घेराव किया और पत्थरबाजी भी की।

पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कराया।

पुलिस ने बताया कि युवती मूकबधिर है उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, लेकिन वह सब कुछ समझती है।दो युवक  ने रविवार की रात युवती को घर से उठाया और अपने घर ले गए।

वहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अपने घर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। परिजनों ने सुबह में उसकी खोजबीन की।काफी तलाश के बाद वह घायल अवस्था में झाड़ियों में मिली।

उसने इशारों ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह परिजनों और आस-पास के लोगों के साथ दोपहर में थाने पहुंची और शिकायत की।

 

घटना की जानकारी जैसे ही मोहल्ले के अन्य लोगों को मिली, सभी उग्र हो गये महिलाएं, बच्चियां, पुरुष और आसपास के लोग आरोपियों के घर पहुंचे। आरोपियों के परिजनों ने घर को अंदर से बंद कर दिया।हालांकि दोनों आरोपी फरार हो चुके थे। बाहर में मौजूद भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया।

इस दौरान घर पर पथराव भी किया।पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, सरायढेला थाने के आधा दर्जन से ज्यादा जवान, पुलिस पदाधिकारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से मामला को शांत करवाने का प्रयास किया गया, लेकिन सभी लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इसमें एक आरोपी  बीसीसीएल में नौकरी करता है।वह अपने पूरे परिवार के साथ रहता है, लेकिन घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Loading

मूकबधिर युवती से सामूहिक दुष्कर्म,आरोपी फरार, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
100 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports