Views: 239
0 0
छात्रों के शिकायत पर विधालय निरीक्षण करने पहुंची ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी,क्लास रूम से गायब मिले शिक्षक,

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

छात्रों के शिकायत पर विधालय निरीक्षण करने पहुंची ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी,क्लास रूम से गायब मिले शिक्षक,

बिशुनपुरा:- गत दिन गुरुवार को बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने बिशुनपुरा प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बिशुनपुरा के बच्चो की स्कूल में पढ़ाई न होने ,बच्चो के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने की लिखित शिकायत ब्लॉक प्रमुख को मिली थी। जिसकी सत्यता की जांच के लिए प्रमुख उक्त स्कूल पहुंची तो अधिकांश शिक्षक…

छात्रों के शिकायत पर विधालय निरीक्षण करने पहुंची ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी,क्लास रूम से गायब मिले शिक्षक,
Read Time:4 Minute, 52 Second
छात्रों के शिकायत पर विधालय निरीक्षण करने पहुंची ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी,क्लास रूम से गायब मिले शिक्षक,
  • •बच्चो की जिंदगी संवारने वाला संस्थान बच्चो का भविष्य बर्बाद करने वाला संस्थान साबित हो रहा:प्रमुख दीप कुमारी

बिशुनपुरा:- गत दिन गुरुवार को बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने बिशुनपुरा प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बिशुनपुरा के बच्चो की स्कूल में पढ़ाई न होने ,बच्चो के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने की लिखित शिकायत ब्लॉक प्रमुख को मिली थी। जिसकी सत्यता की जांच के लिए प्रमुख उक्त स्कूल पहुंची तो अधिकांश शिक्षक स्कूल के ऑफिस में बैठकर गप कर रहे थे। जहां प्रमुख को आते देख आनन फानन में सभी शिक्षक अपने अपने क्लास में गए। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख एक के बाद एक सभी क्लास रूम में गई और बच्चो से मिली और बात की तथा उनकी समस्याएं सुनी। जहां छात्रों ने बताया कि गणित, विज्ञान, और हिंदी के अलावा हमलोगों को कोई विषय की पढ़ाई अभी शुरू नहीं हुई है। वहीं बच्चों ने बताया की हमलोग से शिक्षक अभद्र व्यवहार करते हैं। जहां प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा की यह शर्मनाक स्थिति है सरकारी स्कूल की समय 5 महीने बीत गए पर और अन्य विषय की क्लास अभी तक शुरू नहींं हो पाई है और जो विषय शुरू है वह भी संतुष्टजनक नहीं है। वही बच्चो के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है बच्चो की जिंदगी संवारने वाला स्कूल संस्थान बच्चो की जिंदगी बर्बाद करने वाला संस्थान साबित हो रहा है।

छात्रों के शिकायत पर विधालय निरीक्षण करने पहुंची ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी,क्लास रूम से गायब मिले शिक्षक,

जिसे देख प्रमुख दीपा कुमारी भड़क गई और बोली हर क्लास में पीरियड वाइज क्लास चलना चाहिए किसी भी कीमत पर बच्चो के भविष्य के साथ मेरे रहते अन्याय नहीं होगा और बच्चो को हर संभव बेहतर माहौल देने का कोशिश करने की जिम्मेवारी हमारी है और जगह और प्रखंड में क्या होता है क्या हो रहा है कैसे हो रहा है मुझे नहीं पाता। बस हम जानते हैं जो हमारे यहां हो रहा है वह सही नहीं हो रहा है । हमारे प्रखंड से संबंध रखने वाले अधिकारी, पदाधिकारी, सरकारी कर्मी हमारे प्रखंडवाशियो को हमारे प्रखंड के विद्यार्थियों को सही समय पर समय के रिस्पेक्ट में हर क्लास के बच्चो को कोर्स स्कूल द्वारा पूरा करवाने का आश्वस्त दे वरना शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन के खिलाफ हम सभी जनप्रतिनिधि चरणबद्ध आंदोलन करने पर विवश होंगे किसी भी जिम्मेवार शिक्षक पदाधिकारी को बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की आजादी नहीं दी जा सकती अगर आप बच्चो को पढ़ा नहीं सकते तो स्कूल में पढ़ाने के नाम पर एडमिशन लेना बंद करे। सबसे दुखद स्थिति यह है की प्रमुख द्वारा बार बार चेतावनी देने के बावजूद भी स्कूल के शैक्षणिक गतिविधि में सुधार नहीं हो रहा है। वहीं प्रमुख ने फिर से चेतावनी देते हुए बोली की शिक्षक अपनी जिम्मेवारी को ईमानदारी से निभाए और जिस विषय का क्लास शुरू नहीं हुआ है उस विषय के लिए स्कूली समय के पहले या बाद में अतिरिक्त समय देकर उनका गत 5 महीने का कोर्स यथाशीघ्र पूरा करे। जहां इस पूरे घटना क्रम के दौरान स्कूल के प्रधानध्यापक अजीत पांडेय मौजूद रहे व दर्शक की भांति देखते रहे और कुछ भी विशेष कहने से बचते रहे। वे यह कहते रहे की लोकल शिक्षक के वजह से यह समस्या आ रहा है जिससे शिक्षक मनमानी करते हैं। जहां उन्होंने कहा की हम विद्यालय की गतिविधियां जल्द जल्द हीं दुरुस्त करेंगे।

Loading

छात्रों के शिकायत पर विधालय निरीक्षण करने पहुंची ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी,क्लास रूम से गायब मिले शिक्षक,

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed