जमशेदपुर:- आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी पर अपराधी को सह देने का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल किया है कि पिछले दिनों बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास विसर्जन जुलूस में गोली चालन हुई जिसमें एक युवक घायल हुआ । इस मामले वो चुप क्यों हैं ? क्यों नहीं वो गोली चालन की घटना को अंजाम देने वाले की गिरफ्तारी की मांग करते हैं । इसका जवाब जुगसलाई विस सभा क्षेत्र के जनता को देना चाहिए।
अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बारीगोड़ा विसर्जन में गोली चालन का आरोपी विधायक मंगल कालिंदी का करीबी है और उसको मंगल कालिंदी का संरक्षण प्राप्त है इसलिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अन्यथा जिला के पुलिस अधिकारियों के नाक में वे दम कर देते , गिरफ्तारी को लेकर।
उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ आरोपी आजसू पार्टी का कार्यकर्ता नही निकला। नहीं तो विधायक आजसू पार्टी के चाल चरित्र पर सवाल खड़े कर देते। लेकिन जनता को कभी अपने एवं पार्टी के चाल और चरित्र को लेकर कभी कुछ नहीं कहां । उन्होंने कहा कि मेरे पास हर दिन उनके करीबियों के कारनामें की शिकायत मिलती है। कब किस आदिवासी का जमीन हड़प लिया जाता है , कब किसी अति पिछड़ा वर्ग परिवार के लोगों का घर हड़प लिया गया ।
सारी जानकारी मुझे है। सरकारी अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता का ही मुंह बंद करा देते हैंं। विगत दिनों एक बुजुर्ग दंपति उपायुक्त से शिकायत किये लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला । इन सारे विषयों को लेकर आजसू पार्टी मजबूती के साथ आंदोलन करेगी ।