मणिपुर में फिर भड़की हिंसा:बदमाशों ने की पुलिस के हथियार लूटने की कोशिश- आर्मी हेलीकॉप्टर किए गए तैनात

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा:बदमाशों ने की पुलिस के हथियार लूटने की कोशिश- आर्मी हेलीकॉप्टर किए गए तैनात

Views: 143
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा:बदमाशों ने की पुलिस के हथियार लूटने की कोशिश- आर्मी हेलीकॉप्टर किए गए तैनात

इंफाल :- (आरएनएस)। मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की घटनाएं देखने को मिल रही है। बीते दिन जिरीबाम जिलें में पांच लोगों की हिंसा में मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति की सोते समय हत्या कर दी गई। इस बीच पुलिस ने बताया कि कुछ बदमाशों ने इंफाल पूर्वी जिले में मणिपुर राइफल्स की दो बटालियनों के शस्त्रागार से हथियार लूटने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले और खाली राउंड फायर करके भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

पुलिस के हथियार लूटने की कोशिश

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर शाम कुछ बदमाशों ने 7वीं और 2वीं मणिपुर राइफल्स बटालियन से हथियार लूटने का प्रयास किया, लेकिन संयुक्त सुरक्षा बलों ने भीड़ को सफलतापूर्वक तितर-बितर कर दिया। बाद में, जब सुरक्षा दल खाबेइसोई में स्थापित 7वीं बटालियन से लौट रहा था, तो बदमाशों ने उन पर गोलीबारी की, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
इसमें कहा गया है कि वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लाया। पुलिस एक बार फिर सभी से अपील कर रही है कि वे कानून को अपने हाथ में न लें। इस तरह के दुस्साहस में लिप्त बदमाशों से सख्ती से निपटा जाएगा और उन्हें गंभीर कानूनी परिणाम भुगतने होंगे।

निगरानी के लिए सैन्य हेलीकॉप्टर तैनात

इस बीच हिंसा की घटनाओं के चलते हवाई गश्त करने के लिए एक सैन्य हेलीकॉप्टर को भी तैनात कर दिया गया है और उग्रवादियों के ड्रोन को मार गिराने के लिए एंटी ड्रोन प्रणाली तैनात की गई है।

लूटे गए हथियार और गोला-बारूद बरामद

बता दें कि पिछले साल मई में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद, हिंसक भीड़ ने मणिपुर पुलिस के शस्त्रागार और जिलों में अन्य सुरक्षा चौकियों से 4000 से अधिक अत्याधुनिक हथियार और लाखों गोला-बारूद लूट लिए थे। सुरक्षा बलों ने बाद में बड़ी संख्या में लूटे गए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए।

Loading

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा:बदमाशों ने की पुलिस के हथियार लूटने की कोशिश- आर्मी हेलीकॉप्टर किए गए तैनात

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

असम के कुछ जिलों में आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को देने होंगे एनआरसी नंबर

असम के कुछ जिलों में आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को देने होंगे एनआरसी नंबर

दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर किया गया एक दिवसीय बैठक

दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर किया गया एक दिवसीय बैठक

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post