टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली रवाना
रोजगार सुरक्षा, नए श्रम कानून, निजीकरण और बेहतर वेतनमान जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा
जमशेदपुर: इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस ( इंटक ) के 34 वें राष्ट्रीय पूर्ण अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल रविवार को यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के नेतृत्व में नई दिल्ली रवाना हुआ।
गौरतलब हो कि आगामी 1, 2 एवं 3 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इंटक का 34वां राष्ट्रीय पूर्ण अधिवेशन आयोजित होगा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी, राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह समेत देशभर के तमाम इंटक नेता शिरकत करेंगे। उक्त अधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे।
उक्त अधिवेशन में कई मायने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिसमें रोजगार की सुरक्षा , नए श्रम कानून, निजीकरण, बेहतर वेतनमान, सामाजिक सुरक्षा, इंटक की मजबूती आदि पर चर्चा होगी। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, नवीन कुमार, अशोक उपाध्याय, आर आर दुबे , चंद्रकांत, विनोद उपाध्याय, दीपक दास , संजीव रंजन पवन कुमार, मनोज सिंह शामिल हैं।
![]()