स्थानीय समाचार

तेनुघाट में बार काउंसिल सदस्य मौली सिन्हा का भव्य स्वागत, अधिवक्ताओं में उत्साह

तेनुघाट में बार काउंसिल सदस्य मौली सिन्हा का भव्य स्वागत, अधिवक्ताओं में उत्साह

तेनुघाट। झारखंड राज्य बार काउंसिल के सदस्य पद पर निर्वाचित अधिवक्ता मौली सिन्हा के 18 अप्रैल को तेनुघाट आगमन पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें बुके एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि मौली सिन्हा झारखंड हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं और बार काउंसिल चुनाव 2026-2031 में शानदार जीत दर्ज करने के बाद पहली बार तेनुघाट पहुंची थीं।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा एवं महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि मौली सिन्हा की जीत पूरे झारखंड के वकील समुदाय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे बार काउंसिल में अधिवक्ताओं के हित, न्याय व्यवस्था की मजबूती और पेशेवर मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम करेंगी।

मौके पर मौली सिन्हा ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के तहत वे वकीलों के अधिकारों की रक्षा और न्यायपालिका को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

स्वागत समारोह में वरीय अधिवक्ता राम विश्वास महथा, राम बल्लभ महतो, अरुण कुमार सिन्हा, बद्री नारायण पोद्दार, सुरेश कुमार तिवारी, डीएन तिवारी, मो मोबीन, वकील महतो, जनार्दन प्रसाद, बीरेंद्र प्रसाद, पूनम कुमारी, गीता सिन्हा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, वेंकट हरि विश्वनाथन, शंकर ठाकुर, आनंद कुमार श्रीवास्तव, रतन कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, बीरेंद्र कुमार सिन्हा, रोहित पराशर, जीवन सागर, प्रताप कुमार, रवींद्र नाथ बोस, पीसी दास, मनोज चौबे, राजकुमार यादव, तेजू करमाली, अजय अंबष्ट, मंटू कुमार, अनु प्रिया, छोटू कुमार सिन्हा, सरवर, कृष्णा कुमार सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button