ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार

उपायुक्त संदीप कुमार ने SIR 2026 के तहत BLO-BLA-2 एवं चुनाव पाठशाला की प्रथम बैठक का किया निरीक्षण

Views: 29
0 0
Read Time:4 Minute, 18 Second


लातेहार विशेष गहन पुनरीक्षण SIR 2026 को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त संदीप कुमार ने में BLO-BLA-2 एवं चुनाव पाठशाला की प्रथम बैठक का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने राजकीय मध्य विद्यालय बाजार अंबाकोठी लातेहार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पांडेपुरा एवं राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमवाटीकर में आयोजित बैठकों में BLO, BLA-2 एवं चुनाव पाठशाला के प्रतिभागियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मतदाता सूची शुद्धिकरण, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत-स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा दिव्यांग-वृद्ध मतदाताओं की मैपिंग पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

उपायुक्त संदीप कुमार ने SIR 2026 के तहत BLO-BLA-2 एवं चुनाव पाठशाला की प्रथम बैठक का किया निरीक्षण

नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं जनभागीदारी पर विशेष बल

निरीक्षण के क्रम में विशेष रूप से 01 अक्टूबर, 2026 तक अर्हता प्राप्त करने वाले नए मतदाताओं के पंजीकरण, आवेदन प्राप्त करने एवं पात्र नागरिकों का समयबद्ध नामांकन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों एवं युवाओं से अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।

बी.एल.ओ., वालंटियर एवं AERO ने निभाई सक्रिय भूमिका

चुनावी पाठशालाओं से संबंधित गतिविधियों में संबंधित बी.एल.ओ. के साथ संबद्ध वालंटियर भी उपस्थित रहकर आवश्यक सहयोग प्रदान करते रहे। वहीं PVTG एवं दूरस्थ (Remote Area) क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों का अनुश्रवण संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन एवं मतदाता जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

उपायुक्त संदीप कुमार ने SIR 2026 के तहत BLO-BLA-2 एवं चुनाव पाठशाला की प्रथम बैठक का किया निरीक्षण

‘शुद्ध मतदाता सूची–सशक्त लोकतंत्र’ के संकल्प को साकार बनाने का आह्वान

जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदान के पात्र बनने वाले युवाओं से विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। नागरिकों से समय पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने, आवश्यक संशोधन कराने तथा अन्य पात्र नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया। प्रशासन ने कहा कि “शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी मतदाता सूची ही स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सशक्त लोकतंत्र की सबसे मजबूत आधारशिला है।” प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता से ही विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का उद्देश्य सफल होगा और लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनेगी।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी लातेहार मनोज कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button