Gomiya news
51 वर्षों से कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन से आयोजित हो रहा श्रीहरि पूजनोत्सव, क्षेत्रीय कलाकारों और महिलाओं ने भजनों से बांधा समां
क्षेत्रीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां
पूजनोत्सव के दौरान प्रत्येक संध्या क्षेत्र के जाने-माने कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। कलाकारों ने भगवान श्रीहरि के चरणों में भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनकी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
महिलाओं ने प्रस्तुत किए राधा-कृष्ण के भजन
आयोजन में स्थानीय महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने श्री राधा-कृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की। साथ ही भगवान से अगले वर्ष पुनः रासधाम में पधारने की प्रार्थना की।
बंगाली समाज की एकजुटता ने बनाया आयोजन सफल
पांच दिवसीय महारास पूजा के सफल आयोजन में बंगाली समाज के लोगों ने एकजुटता और सामूहिक सहभागिता का परिचय दिया। आयोजन में स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सराहनीय रही। पांच दिनों तक चले इस धार्मिक उत्सव के समापन के साथ ही श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से इसी उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा आयोजित करने का संकल्प लिया।
![]()