ट्रेडिंगट्रेंड्सबिहार
Trending

Bihar News

प्रतिदिन साईकिल चलाना है सबके सेहत के लिए बहुत लाभदायक:- हरिमोहन सिंह

Views: 1
0 0
Read Time:5 Minute, 15 Second

29 नवंबर 2026

मुंगेर, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रव्यापी ‘Sunday on Cycle’ (संडे ऑन साइकिल) अभियान के 100वें संस्करण के अवसर पर मुंगेर में फिटनेस एवं नशामुक्ति जागरूकता को लेकर जिला स्तरीय साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) – बिहार, मुंगेर चैप्टर एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन,अरुणादित्य ट्रस्ट , आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Bihar News:संडे ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण एवं ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन

संडे ऑन साइकिल अभियान की शुरुआत 17 दिसंबर 2024 को हुई थी। इस अभियान का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को साइकिलिंग, नियमित शारीरिक गतिविधियों और खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। 29 नवंबर 2026 को आयोजित इसके 100वें संस्करण के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बिहार में भी पेफी बिहार चैप्टर के सहयोग से विभिन्न जिलों में इस अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया गया।

इसी कड़ी में मुंगेर में मेरा युवा भारत (MY Bharat), मुंगेर के सहयोग से ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण एवं ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान (सप्ताह-11) के अंतर्गत जिला स्तरीय जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ अंबेडकर चौक, मुंगेर से हुआ। इसके बाद रैली नोट्रे डेम एकेडमी स्कूल, मॉडल हाई स्कूल, सदर अस्पताल एवं लाल दरवाजा होते हुए पुनः अंबेडकर चौक पहुंचकर संपन्न हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विकेश कुमार (सहायक आयुक्त, उत्पाद विभाग, मुंगेर) तथा यूथ आइकन अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सह स्पोर्ट्स प्रमोटर श्री हरिमोहन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का नेतृत्व मेरा युवा भारत, मुंगेर के जिला युवा अधिकारी श्री मयंक ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों एवं स्थानीय युवा मंडलों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को साइकिलिंग के स्वास्थ्य लाभ, नियमित व्यायाम, शारीरिक फिटनेस तथा नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही सिग्नेचर वॉल के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर पेफी बिहार- मुंगेर चैप्टर के समन्वयक हरिमोहन सिंह ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत संडे ऑन साइकिल अभियान केवल साइकिल चलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश में फिटनेस संस्कृति विकसित करने, युवाओं को खेल एवं शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने और स्वस्थ समाज के निर्माण का एक महत्वपूर्ण जनआंदोलन है।

पेफी बिहार–जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन,अरुणादित्य ट्रस्ट , आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया , पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार ने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से मुंगेर जिले में खेल संस्कृति, फिटनेस जागरूकता, साइकिलिंग एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Loading

Bihar News:संडे ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण एवं ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button