झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

पाकुड़(pakud ):जबरदाहा गांव पहुंचीं डीसी मेघा भारद्वाज, SIR पुनरीक्षण का किया निरीक्षण

पाकुड़ न्यूज़, मेघा भारद्वाज, SIR अभियान, मतदाता सूची पुनरीक्षण, जबरदाहा गांव, लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर, झारखंड चुनाव, फॉर्म 6,NEWS APPRAISAL

Views: 2
0 0
Read Time:3 Minute, 14 Second
केशव तिवारी, ब्यूरो संवाददाता,
पाकुड़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे, इसे सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने जमीनी स्तर पर निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज शनिवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जबरदाहा गांव पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर SIR कार्य की प्रगति और पुनरीक्षण के दौरान आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीण मतदाताओं से पूछा कि उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, सुधार कराने अथवा पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची से जुड़ी प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लें और उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

पुनरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ किया जाए। पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि किसी भी नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित न होना पड़े। उन्होंने ग्रामीणों को भी पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

18 वर्ष पूरे करने वाले युवा भरें फॉर्म-6

इस दौरान उपायुक्त ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और प्रत्येक पात्र नागरिक की इसमें भागीदारी जरूरी है। युवाओं को समय पर आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कराना चाहिए।

पाकुड़(pakud ):जबरदाहा गांव पहुंचीं डीसी मेघा भारद्वाज, SIR पुनरीक्षण का किया निरीक्षण

प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. मोज़ाहीद अंसारी, एसडीओ साइमन मरांडी, लिट्टीपाड़ा बीडीओ संजय कुमार, हिरणपुर बीडीओ दिलीप टुडू समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Loading

पाकुड़(pakud ):जबरदाहा गांव पहुंचीं डीसी मेघा भारद्वाज, SIR पुनरीक्षण का किया निरीक्षण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button