स्थानीय समाचारआजसूलातेहार

आजसू पार्टी स्थापना दिवस को लेकर लातेहार में जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न

आजसू पार्टी स्थापना दिवस को लेकर लातेहार में जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न
Oplus_131072


हसन अंसारी और अमित पांडेय ने की कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा

लातेहार। आगामी 22 जून 2025 को रांची स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले आजसू पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को लेकर लातेहार जिला कार्यालय में जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक तैयारियों के साथ-साथ मुख्य कार्यक्रम में लातेहार जिला इकाई की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान राहुल कुमार के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिली।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं पलामू प्रमंडल प्रभारी हसन अंसारी और झारखंड आंदोलनकारी बसंत महतो मौजूद थे।
प्रमंडल प्रभारी हसन अंसारी ने अपने संबोधन में कहा,

“आजसू पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, अधिकार और विकास के लिए चलाया गया आंदोलन है। स्थापना दिवस सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि यह संकल्प का दिन है कि हम गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं की आवाज बनें। लातेहार से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी हमारी प्राथमिकता है।”

इस अवसर पर लातेहार जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि

“स्थापना दिवस हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। जिला इकाई पूरी तरह तैयार है और रांची में भव्य उपस्थिति दर्ज कराएगी। सभी प्रखंडों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत योजना बनाई गई है।”

आजसू पार्टी स्थापना दिवस को लेकर लातेहार में जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न
Oplus_131072

बैठक में केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह, केंद्रीय सदस्य राकेश सिंह, श्रवण पांडेय, बीरेंद्र ठाकुर, सदाम अंसारी, नितेश जयसवाल, विकास कुमार, रवि वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष, महिला मोर्चा की रीमा देवी, तथा छात्र इकाई एवं युवा मोर्चा के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव साझा किए तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button