हसन अंसारी और अमित पांडेय ने की कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा लातेहार। आगामी 22 जून 2025 को रांची स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले आजसू पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को लेकर लातेहार जिला कार्यालय में जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक तैयारियों के साथ-साथ मुख्य कार्यक्रम में लातेहार जिला इकाई की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान राहुल कुमार के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की,…