Views: 173
1 0
लहलहे शिव मंदिर स्थित छठ घाट की साफ-सफाई को लेकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता,व्रतियों में नाराज़गी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लहलहे शिव मंदिर स्थित छठ घाट की साफ-सफाई को लेकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता,व्रतियों में नाराज़गी

अनुज तिवारी की रिपोर्ट, मेदिनीनगर।सदर प्रखंड क्षेत्र के लहलहे स्थित शिव मंदिर छठ घाट पर साफ-सफाई को लेकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से स्थानीय व्रती परिवारों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि छठ जैसे महापर्व के अवसर पर भी किसी जनप्रतिनिधि ने घाट की सफाई या आवश्यक सुविधा की दिशा…

लहलहे शिव मंदिर स्थित छठ घाट की साफ-सफाई को लेकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता,व्रतियों में नाराज़गी
Read Time:2 Minute, 13 Second
लहलहे शिव मंदिर स्थित छठ घाट की साफ-सफाई को लेकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता,व्रतियों में नाराज़गी

अनुज तिवारी की रिपोर्ट,

मेदिनीनगर।सदर प्रखंड क्षेत्र के लहलहे स्थित शिव मंदिर छठ घाट पर साफ-सफाई को लेकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से स्थानीय व्रती परिवारों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि छठ जैसे महापर्व के अवसर पर भी किसी जनप्रतिनिधि ने घाट की सफाई या आवश्यक सुविधा की दिशा में कोई पहल नहीं की।

छठ व्रतियों के परिजनों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि “पंचायत चुनाव आते ही समाजसेवियों की बाढ़ आ जाती है, लेकिन जब सेवा देने का वक्त आता है तो ये सभी गायब हो जाते हैं।” लोगों ने आरोप लगाया कि ऐसे जनप्रतिनिधि केवल कुर्सी पाने के लिए जनता को भ्रमित करते हैं और समाज सेवा के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं।

लहलहे शिव मंदिर स्थित छठ घाट की साफ-सफाई को लेकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता,व्रतियों में नाराज़गी

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि छठ घाट पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं के अभाव में व्रतियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को पूजा की तैयारी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

कुछ व्रतियों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत की कुछ योजनाओं के तहत दी जाने वाली सामग्रियां, जिनका उपयोग छठ घाट की व्यवस्था में होना चाहिए था, उन्हें निजी उपयोग के लिए रोक लिया गया है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र छठ घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Loading

लहलहे शिव मंदिर स्थित छठ घाट की साफ-सफाई को लेकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता,व्रतियों में नाराज़गी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports