Views: 40
0 0
10 करोड़ की सड़क बनी भ्रष्टाचार की भेंट, 1 साल में ही बदहाल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

10 करोड़ की सड़क बनी भ्रष्टाचार की भेंट, 1 साल में ही बदहाल

घाघरा (गुमला):घाघरा प्रखंड के देवाकी पंचायत में कुसुम टोली से देवाकी, देवाकी से काना टोली और लेटेंगा टोली से चामा तक बनी सड़क अब भ्रष्टाचार और लापरवाही की बड़ी मिसाल बन गई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह सड़क महज…

10 करोड़ की सड़क बनी भ्रष्टाचार की भेंट, 1 साल में ही बदहाल
Read Time:2 Minute, 56 Second
10 करोड़ की सड़क बनी भ्रष्टाचार की भेंट, 1 साल में ही बदहाल

घाघरा (गुमला):
घाघरा प्रखंड के देवाकी पंचायत में कुसुम टोली से देवाकी, देवाकी से काना टोली और लेटेंगा टोली से चामा तक बनी सड़क अब भ्रष्टाचार और लापरवाही की बड़ी मिसाल बन गई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह सड़क महज एक साल के भीतर ही पूरी तरह जर्जर हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई और ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। विभागीय अभियंताओं और अधिकारियों की अनदेखी के कारण सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। आज हालत यह है कि सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और बारिश के दिनों में यह मार्ग दलदल बन जाता है, जिससे आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि सड़क की मरम्मत के नाम पर पिछले चार वर्षों से लगातार राशि निकाली जाती रही, जबकि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद न तो मरम्मत हुई और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी या ठेकेदार पर कार्रवाई की गई।

ग्रामीणों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि बिना कार्य किए राशि निकासी करने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही सड़क की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत या पुनर्निर्माण जल्द कराया जाए।

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। विभाग और उपायुक्त को पत्र लिखकर जांच कराई जाएगी। यदि बिना मरम्मत के राशि निकासी की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी और सड़क की मरम्मत कराने का प्रयास किया जाएगा।

यह मामला एक बार फिर विकास योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

Loading

10 करोड़ की सड़क बनी भ्रष्टाचार की भेंट, 1 साल में ही बदहाल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports