
लातेहार:- जिले के बेतला में आजसू पार्टी का पलामू प्रमंडलीय बैठक का आयोजन 27 फरवरी को किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
बैठक को लेकर लातेहार जिलाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बैठक संगठन को मजबूत करने, आगामी रणनीतियों पर चर्चा करने और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए आयोजित की जा रही है।
इस बैठक में पलामू प्रमंडल के सभी जिलों से पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी नेतृत्व द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
अमित पाण्डेय ने बताया कि बैठक के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं, और पार्टी कार्यकर्ता इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।