जंगली जानवर को मारने वाले ब्यक्ति पर होगा मुकदमा दर्ज :- वन विभाग
न्यूज़ अप्रैजल संवाददाता,
(चतरा )कान्हाचट्टी – प्रखंड के ग्राम बनियाबांध मे शुक्रवार को सुबह एक हिरण पानी पिने के लिए गाँव पंहुचा गया, उस हिरण पर गाँव के कुत्ते की नजर पड़ी और कुत्ते ने उसे दौडाने लगे, हिरण को दौड़ता देख गाँव के ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जान बचाया।
इसकी जानकारी वन विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया वन विभाग ने तुरंत उसे अपने कब्जे लिया,वन विभाग के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है की जंगल के हिरण आदि जंगली जानवर इस भीसन गर्मी के कारण जंगल छोड़कर पानी पिने के चलते गाँव पहुंच जा रहे है।
इसलिए जंगली जानवर हिरण, आदि को ना मारे,ना छेड़छाड़ करे, अगर जंगली जानवर को मारते है तो उस ब्यक्ति पर वन विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज किया जाएगा, ग्रामीणों को जंगल मे आग नहीं लगाने की भी चेतवानी दी गई है।
चुकी जब जंगल मे आग लग जाती है तो ,जंगल के कई जीव, जंतु,पशु, पक्षी तथा प्रजाति, जंगली जानवर, मर जाते है तथा झूलस जाते है,गाँव के कोई भी लोंग भूलचूक न करे अन्यथा वन विभाग द्वारा कानूनी करवाई किया जाएगा।
गौतम बुद्ध वन प्राणी चौपरण रेंज द्वारा हिरण को अपने कब्जे मे सुरक्षित लेकर गाड़ी से नेशनल पार्क हजारीबाग जंगल मे छोड़ने दिया जाएगा
मौके पर उपस्थित, रेंजर राम बाबू, वंनरक्षी, कुलदीप कुमार महतो, जयनेन्द्र कुमार, वंनकर्मी, संतोष यादव, चन्द्रदेव यादव, गोविन्द भुइया, दीपक कुमार, वन अध्यक्ष, रौशन तुरी बनियाबांध,ग्रामीण, तिलेश्वर भोगता, मोईन खान, सहित दर्जनों ग्रामीण थे।