बरहरवा:- उधवाप्रखंड के मदरसा पीर बाबा बहाउद्दीन कादरी दरगाहडंगा में आयोजित दो दिवसीय क्वीज व डिबेट प्रतियोगिता रविवार को समापन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता केताबुद्दीन शेख़,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयुब अली व मौलाना फारुख शम्सी शामिल हुए। प्रतियोगिता में केरात व तकरीर के साथ-साथ विज्ञान, समाजिक विज्ञान,गणित व सामान्य ज्ञान के प्रश्नोत्तरी कराए गए। बच्चों ने उत्साह पूर्वक अपनी ज्ञान क्षमता का परिचय दिया। इस दौरान प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अन्य बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।…