स्थानीय समाचार

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति (DCC- NRLM उपसमिति) के बैठक का आयोजन

Views: 391
0 0
Read Time:3 Minute, 24 Second
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति (DCC- NRLM उपसमिति) के बैठक का आयोजन

पलामू:- पलामू जिला समाहरणालय पलामू के सभागार में किया गया।बैठक की अगुवाई DPM,JSLPS द्वारा किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक,JSLPS के द्वारा समूह का क्रेडिट लिंकेज ,ऋण निकासी,बीमा क्लेम सेटलमेंट,व्यक्तिगत ऋण में वित्तीय वर्ष FY 25-26 के लक्ष्य के अनुरूप अगस्त माह तक की प्रगति को पेश किया गया,जिसकी समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त महोदय ने सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक,JSLPS को कार्य में तेजी लाते हुए लक्ष्य हासिल करने के लिए निर्देश दिया तथा किसी भी बैंक शाखा में किसी भी प्रकार का लिंकेज,व्यक्तिगत ऋण अथवा बीमा क्लेम संबंधित दस्तावेज लंबे समय से पेंडिंग होने पर वरीय पदाधिकारी को त्वरित सूचित करने के लिए निर्देश दिया गया।

DPM JSLPS के द्वारा सभी बैंक के शाखा प्रबंधक के लिए व्यक्तिगत ऋण कार्यशाला का आयोजन से संबंधित जानकारी दी गई एवं सभी बैंक के वरीय अधिकारियों को इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। उप विकास आयुक्त महोदय ने समूह की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से ऋण दे कर आजीविका गतिविधि से जोड़ने तथा लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

समूह की महिलाओं को उद्यमी दीदी,स्वयं सिद्ध ऋण ,मुद्रा ऋण एवं अन्य व्यक्तिगत ऋण योजना के माध्यम से व्यक्तिगत ऋण उपलब्ध कराने हेतु सभी बैंक के वरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा सितंबर माह के अंत में सखी मंडल की कम से कम 200 महिला उद्यमियों को व्यक्तिगत ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया।सभी बैंक के वरीय अधिकारियों द्वारा समूह की महिलाओं को व्यक्तिगत ऋण करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया।

उप विकास आयुक्त महोदय ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से बीमित व्यक्तियों के क्लेम की प्रगति को देखा एवं सभी बैंक के पदाधिकारी गण को त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पेंडिंग बीमा क्लेम को सेटल कर नॉमिनी को लाभ देने के लिए निर्देशित किया।

जिला समन्वय समिति की बैठक में सभी बैंकों के वरीय पदाधिकारी ,RSETI निदेशक,LDM पलामू,JSLPS के सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं सभी प्रखंड परियोजना पदाधिकारी ने भाग लिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button