स्थानीय समाचार
बाईक से गिरकर महिला घायल।


बोरियो।बोरियो-बोआरीजोर मुख्यपथ के कुडम्बा गांव के पास बाईक से गिरकर जयश्री देवी(50) घायल हो गयी। घायल अवस्था में जयश्री देवी को प्राथमिक उपचार के लिए बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया गयाI जहां डॉ. पंकज कुमार गुप्ता ने ईलाज किया। डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि जयश्री के सर पर गंभीर चोट है। बेहतर इलाज के लिए हाई सेंटर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जयश्री देवी अपने पुत्र के साथ बाईक पर सवार होकर ललमटिया तेतरिया से बरहेट थाना क्षेत्र के बड़ागाड़ी (कुसमा) गांव जा रही थी। बोरियो के कुडम्बा गांव के पास पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दीI जिससे महिला घायल हो गयी। बोरियो पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
![]()




