झारखंड समाचारपाकुड़

बरहरवा पुलिस का बड़ा खुलासा: बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार,लाखों का सामान बरामद

Views: 40
0 0
Read Time:3 Minute, 14 Second

बरहरवा। थाना क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को बरहरवा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार राणा ने मामले का खुलासा किया।

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि 5 जुलाई 2026 को छाताडंगाल (पतना चौक) निवासी रॉनी सुदीप कुजूर, पिता स्वर्गीय आरईवी कुजूर (पूर्व आईपीएस), ने अपने बंद घर में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में बरहरवा थाना कांड संख्या 177/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 एवं 331(4) में मामला दर्ज किया गया।

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार राणा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के क्रम में 11 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर रतनपुर निवासी लक्ष्मण यादव उर्फ पोल्ट्री (20) को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर नंदन साह (24), प्रकाश साह (19), सोहन कुमार यादव (23) और राहुल कुमार साह (18) को भी गिरफ्तार किया गया।

बरहरवा पुलिस का बड़ा खुलासा: बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार,लाखों का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए एल्यूमिनियम खिड़की फ्रेम, चार सीलिंग फैन और एक एसी का कंप्रेशर बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पांच माह पूर्व रतनपुर में सेवानिवृत्त प्रोफेसर के घर हुई चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। 26 फरवरी 2026 को हुई इस वारदात में करीब 11 लाख रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी हुई थी।

पुलिस जांच में आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। नंदन साह के विरुद्ध पूर्व में चोरी से संबंधित मामला दर्ज है, जबकि लक्ष्मण यादव उर्फ पोल्ट्री पर भी पहले से केस दर्ज है।

इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार राणा के साथ एसआई अनिल कुमार यादव, अनुसंधानकर्ता सुदामा सिंह, एसएसआई राजनाथ साव, रंजय कुमार यादव सहित बरहरवा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button