70 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना


रिपोर्ट: लातेहार,
लातेहार सदर प्रखंड की बेदी पंचायत अंतर्गत टुपुखुर्द गांव से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए 70 कांवरियों का जत्था बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए पंचायत के मुखिया रामदयाल उरांव एवं समाजसेवी नागेंद्र प्रसाद साहू ने सभी कांवरियों की मंगलमय, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की।
इस दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना करने का संकल्प लिया।

जत्थे में श्रवण कुमार, सुनील कुमार, राजेंद्र उरांव, मुकेश उरांव, खेलावन उरांव, श्यामकिशोर सिंह, गोपाल सिंह, पवन कुमार, नंदलाल प्रसाद, धीरज कुमार, विकास कुमार, शिव कुमार, विशाल कुमार, अमित कुमार, जगदेव सिंह, नंदकिशोर सिंह सहित कुल 70 श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
![]()




