Read Time:1 Minute, 10 Second
राजमहल। प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रभारी बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मो. यूसुफ की अध्यक्षता में राजमहल प्रखंड के सभी बीएलओ को निर्वाचन संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक भरत मंडल द्वारा एसआईआर मैपिंग की विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें अन्य राज्यों के विधानसभा संख्या, मतदान केंद्र संख्या तथा मतदाता क्रमांक को नाम के आधार पर सर्च कर पता लगाने की प्रक्रिया समझाई गई।
इसके अलावा बीएलओ ऐप के माध्यम से बुक इकोल की प्रक्रिया का प्रैक्टिकल डेमो भी दिया गया।
मौके पर पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी, नोडल निर्वाचन गगन बापू, विजय कुमार सहित सभी सुपरवाइजर और बीएलओ उपस्थित थे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,