लातेहार : शहरी क्षेत्र में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार ने शहरी पेयजलापूर्ति योजना चलायी है, लेकिन नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजलापूर्ति योजना की कलई खुल रही है। इसी कड़ी में शहर के अंबाकोठी मस्जिद रोड मोहल्ला में स्थित मनोज पाठक के मकान के पास कुछ दिनों से पेयजलापूर्ति का पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है।
बताया जाता है कि इस स्थान पर बिछा पाइप फट गया है, जिस कारण सैकड़ों लीटर पेयजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। सड़क पर पानी बहने से सड़क भी खराब हो रही है। यह स्थिति विगत 4-5 दिनों से उत्पन्न है, लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी, वार्ड पार्षद एवं कर्मी पाइप दुरुस्त करने की दिशा में उदासीन हैं। सड़क पर पानी बहने से मोहल्ले वासियों एवं राहगीरों को आने-जाने में कई प्रकार की परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने नगर पंचायत विभाग से अविलंब पाइप लाइन दुरुस्त करने की मांग की है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,