Views: 193
0 0
गोमिया के कसवागढ़ तालाब के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बच्ची...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गोमिया के कसवागढ़ तालाब के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बच्ची घायल

गोमिया: गोमिया-करमाटांड मुख्य सड़क स्थित कसवागढ़ तालाब के समीप सोमवार शाम एक ट्रक के चपेट में आने से एक स्कूटी सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. छात्र को घायलावस्था में प्राथमिक इलाज के लिए आर्डियर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सकों ने छात्रा को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के…

गोमिया के कसवागढ़ तालाब के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बच्ची घायल
Read Time:1 Minute, 51 Second
गोमिया के कसवागढ़ तालाब के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बच्ची घायल

गोमिया: गोमिया-करमाटांड मुख्य सड़क स्थित कसवागढ़ तालाब के समीप सोमवार शाम एक ट्रक के चपेट में आने से एक स्कूटी सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. छात्र को घायलावस्था में प्राथमिक इलाज के लिए आर्डियर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जहां से चिकित्सकों ने छात्रा को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि आई.ई.एल. ओरिका कंपनी के एचआरबीपी रौशन सिन्हा की पुत्री यामनी सिन्हा (16) अपनी मां के साथ स्कूटी से ट्यूशन (अध्यापन) के लिए गई थी.

इसी दौरान करमाटांड की ओंर से आ रही तेज रफ़्तार एक ट्रक JH05DU 9518 ने उसे टक्कर मारकर भागने लगी जिसे समय रहते आईईपीएल ओरिका कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने रेलवे क्रासिंग के पास पकड़ लिया और आईईएल थाना पुलिस को चालक समेत सौप दिया.

हादसे में यामनी के पैर में गंभीर चोटें आई है जिसे स्थानीय लोगों की मदद से आर्डियर अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां से बच्ची को रांची रेफर कर दिया गया है.

इधर ट्रक चालक हरिवंश कुमार यादव (बिहार) ने बताया है कि वह सरिया से सीमेंट अनलोड कर वापस जमशेदपुर लौट रहा था कि दुर्घटना हो गई. आईईएल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports