पलामू में आधार ऑपरेटरों का ऑनलाइन प्रशिक्षण, नई तकनीकी प्रक्रियाओं पर जोर

पलामू में आधार ऑपरेटरों का ऑनलाइन प्रशिक्षण, नई तकनीकी प्रक्रियाओं पर जोर
Views: 28
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second
पलामू में आधार ऑपरेटरों का ऑनलाइन प्रशिक्षण, नई तकनीकी प्रक्रियाओं पर जोर

मेदिनीनगर (पलामू)

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत पलामू जिले में आधार ऑपरेटरों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान “यूनिवर्सल क्लाइंट” के माध्यम से आधार नामांकन एवं अद्यतन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

उप विकास आयुक्त सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन उदय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें जिले के सभी प्रखंडों से आए आधार सुपरवाइजर एवं ऑपरेटरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

प्रशिक्षण में नए नामांकन की चरणबद्ध प्रक्रिया, पुराने आधार कार्ड के अद्यतन के मानक, यूनिवर्सल क्लाइंट सॉफ्टवेयर के उपयोग में सावधानियां, दस्तावेज सत्यापन, बायोमैट्रिक जांच और ऑपरेटर लॉग मॉनिटरिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया।

उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नागरिकों की पहचान को सुरक्षित, सटीक और अद्यतन रखना सभी ऑपरेटरों की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी नामांकन या अपडेट त्रुटिपूर्ण न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले में आधार सेवाओं की गुणवत्ता को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशिक्षण में शामिल ऑपरेटरों ने सीखी गई प्रक्रियाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न आधार ऑपरेटर मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment