तेनुघाट में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने की मासिक समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

तेनुघाट में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने की मासिक समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
Views: 261
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second
तेनुघाट में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने की मासिक समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

तेनुघाट। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को तेनुघाट कार्यालय कक्ष में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी शामिल हुए। जिसमें उन्होंने बताया कि अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी की मौजूदगी में विगत पिछले माह की सभी केशो की रिव्यू की गई और लंबित कांडों को त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।

साथ ही हाल ही दर्ज हुए मामलों में अनुसंधान में तेजी लाने का भी निर्देश सभी अधिकारियों को दिया गया है । साथ ही सभी अधिकारियों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की ओर शान्ति पूर्ण पर्व त्यौहार में विधि व्यवस्था बहाल रखने के लिए धन्यवाद और बधाई दी है।

बैठक में गोमिया अंचल पुलिस निरीक्षक जीतेंद्र कुमार, बेरमो अंचल पुलिस निरीक्षक सह डीएसपी नवल किशोर सिंह, जरीडीह अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, आईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार, चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह, कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार, तेनुघाट ओपी प्रभारी छटन महतो, महुआटांड़, ललपनिया, चतरोचट्टी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment