हरिजन-आदिवासी मजदूरों के लिए न्याय की मांग,तेनुघाट में मोर्चा ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

हरिजन-आदिवासी मजदूरों के लिए न्याय की मांग,तेनुघाट में मोर्चा ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
Views: 180
0 0
Read Time:2 Minute, 44 Second
हरिजन-आदिवासी मजदूरों के लिए न्याय की मांग,तेनुघाट में मोर्चा ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

तेनुघाट । झारखंड राज्य हरिजन आदिवासी अधिकार मोर्चा की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुवा को पत्र प्रेषित कर मांग किया है कि बोकारो थर्मल डी भी सी अंतर्गत विगत लगभग आठ वर्षों तक हरिजन/ आदिवासी मजदूरों से विभिन्न जगहों पर साफ सफाई का कार्य लिया गया।

और अब उन्हें हटाकर अन्य दूसरे मजदूरों से आउट सोर्सिंग कंपनियों के द्वारा बहाल कर काम कराया जा रहा है। इस को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी से न्याय दिलाने की मांग झारखंड राज्य हरिजन/ आदिवासी अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम,प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान, प्रोफेसर डॉक्टर माधव राम,राजकुमार राम,गणेश राम, अरबिंद कुमार पासवान,चांपी पंचायत मुखिया सीताराम मुर्मू,फेनी राम सोरेन,संतोष राम,सरजू रजक,प्रदीप कुमार,अनिल पासवान ने किया है।

हरिजन-आदिवासी मजदूरों के लिए न्याय की मांग,तेनुघाट में मोर्चा ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

मोर्चा के सभी सदस्य एवं अधिकारियों ने कहा उन मजदूरों का हक और अधिकार नहीं मिला तो सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन किया जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान ने बताया कि बि टी पी एस डी भी सी प्रबंधन एवं अधिकारियों के द्वारा मजदूरों को 2014 से 2022-23 तक बहला फुसला काम कराया और उसके बाद बैठा दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि इन्हीं मजदूरों के साफ सफाई के कारण बी टी पी एस डी भी सी को पूरे देश साफ सफाई में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था।

सभी मजदूर अपनी अस्तित्व हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। जिसके हमारी संगठन पुरजोर तरीके से सहयोग करेगी। और अनुमंडल पदाधिकारी के सकारात्मक बातचीत की पहल किया है।
अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने कहा ऐसी/ एसटी संघ के अधिकारी मजदूरों की समस्या से अवगत कराया है उसपर बि टी पी एस डी भी सी के अधिकारियों से बात कर मजदूरों की समस्याओं को दूर किया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment