Views: 311
0 0
स्वांग दक्षिणी पंचायत में जस्ट ट्रांजिशन यात्रा का भव्य...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

स्वांग दक्षिणी पंचायत में जस्ट ट्रांजिशन यात्रा का भव्य स्वागत

गोमिया (बोकारो): स्वांग दक्षिणी पंचायत सचिवालय परिसर में आज जस्ट ट्रांजिशन यात्रा का पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय समुदायों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। हाजरी मोड़ से मोटरसाइकिल एस्कॉर्ट के साथ यात्रा का अभिनंदन हुआ। कार्यक्रम के दौरान युवा सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप प्रजापति ने यात्रियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद पंचायत परिसर में एक…

स्वांग दक्षिणी पंचायत में जस्ट ट्रांजिशन यात्रा का भव्य स्वागत
Read Time:4 Minute, 42 Second
स्वांग दक्षिणी पंचायत में जस्ट ट्रांजिशन यात्रा का भव्य स्वागत

गोमिया (बोकारो): स्वांग दक्षिणी पंचायत सचिवालय परिसर में आज जस्ट ट्रांजिशन यात्रा का पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय समुदायों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। हाजरी मोड़ से मोटरसाइकिल एस्कॉर्ट के साथ यात्रा का अभिनंदन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान युवा सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप प्रजापति ने यात्रियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद पंचायत परिसर में एक सभा आयोजित की गई। स्वांग दक्षिणी पंचायत के युवा सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप प्रजापति ने सभी यात्रियों को अंग-वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात पंचायत परिसर में एक सभा आयोजित की गई।


सभा को संबोधित करते हुए गुलाब चन्द्र ने कहा कि “जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा परिवर्तन के इस दौर में न्यायपूर्ण, समावेशी और टिकाऊ विकास ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। हमारी जल-जंगल-ज़मीन, नदियाँ और संस्कृति सुरक्षित रहें—इसी संदेश को लेकर जस्ट ट्रांजिशन यात्रा भोगनाडीह से प्रारंभ होकर 12 नवंबर को उलीहातू में संपन्न होगी।”


पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता


कार्यक्रम में हजारी पंचायत की मुखिया तारामणि भोगता, ससबेड़ा दक्षिणी की मुखिया शांति देवी, स्वांग उत्तरी के मुखिया विनोद कुमार विश्वकर्मा, खम्मरा के मुखिया बंटी उरांव, पंचायत समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, महेश कुमार, सफरोज खान, विनोद, राजेश विश्वकर्मा जस्ट कंडीशन यात्रा के सर संयोजक मुन्ना झा ओंकार तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने तिलक लगाकर यात्रियों का स्वागत किया।

स्वांग दक्षिणी पंचायत में जस्ट ट्रांजिशन यात्रा का भव्य स्वागत


मुखिया तारामणि भोगता ने कहा कि “बदलाव में सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है। जस्ट ट्रांजिशन यात्रा ‘अबुआ भागीदारी – अबुआ भविष्य’ के संदेश को लेकर लोगों को जागरूक कर रही है।”
स्वांग दक्षिणी पंचायत के मुखिया रीना सिंह ने कहा कि “100–125 वर्ष पहले औद्योगिक क्रांति में स्थानीय लोगों से नहीं पूछा गया कि विकास कैसा हो। आज भी बदलाव हो रहा है, लेकिन इस बार हमारी राय महत्वपूर्ण है। हमारे पारंपरिक ज्ञान को विकास में जोड़ना ही वास्तविक विकास है।”
सभा का संचालन सप्रोज खान और धन्यवाद ज्ञापन विनोद कुमार ने किया।


सारथी नेटवर्क की दृष्टि


सारथी नेटवर्क के संयोजक मुन्ना झा ने कहा कि “कोयला क्षेत्र में कार्यरत लोगों को भविष्य के रोजगार—जैसे सोलर पार्क—में स्थान मिलना चाहिए। बदलाव एक सतत प्रक्रिया है, पर स्थानीय लोगों की आजीविका और अधिकार सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है।”

स्वांग दक्षिणी पंचायत में जस्ट ट्रांजिशन यात्रा का भव्य स्वागत


जनप्रतिनिधियों का संदेश


स्वांग दक्षिणी पंचायत परिसर में बोकारो जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी और गोमिया विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “यह यात्रा झारखंड में जीवन बचाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और समावेशी, सतत विकास का संदेश दे रही है। विकास ऐसा हो जिसमें संसाधन सुरक्षित रहें और उनका संवर्धन हो।” जस्ट ट्रांजिशन यात्रा ग्रामीण झारखंड में न्यायपूर्ण परिवर्तन, आजीविका सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के सम्मान के संदेश को लेकर आगे बढ़ रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed