Views: 141
0 0
देवाकी पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर,...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

देवाकी पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, चार गंभीर घायल

रिपोर्ट – प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला) घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान अमन तुरी, मोहित तुरी (दोनों सरांगो ग्राम निवासी), तथा सुनीत भगत और धर्मपाल उरांव (दोनों मोहनपुर सरांगो निवासी) के रूप में…

देवाकी पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, चार गंभीर घायल
Read Time:1 Minute, 40 Second
देवाकी पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, चार गंभीर घायल

रिपोर्ट – प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान अमन तुरी, मोहित तुरी (दोनों सरांगो ग्राम निवासी), तथा सुनीत भगत और धर्मपाल उरांव (दोनों मोहनपुर सरांगो निवासी) के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा लाया गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु चारों को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, अमन और मोहित मोटरसाइकिल से घाघरा से अपने गांव सरांगो लौट रहे थे, जबकि सुनीत और धर्मपाल दूसरी बाइक पर घाघरा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान देवाकी पेट्रोल पंप के समीप दोनों बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे चारों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर घाघरा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports