पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले ब्रह्मोस एयरोस्पेस के इंजीनियर को उम्रकैद

पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले ब्रह्मोस एयरोस्पेस के इंजीनियर को उम्रकैद
Views: 355
0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second
पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले ब्रह्मोस एयरोस्पेस के इंजीनियर को उम्रकैद

नागपुर, (आरएनएस)। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए जासूसी करने वाले ब्रह्मोस एयरोस्पेस के पूर्व इंजीनियर निशांत अग्रवाल दोषी ठहराए गए हैं। महाराष्ट्र में नागपुर की एक कोर्ट ने सोमवार को अग्रवाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अग्रवाल को 2018 में आईएसआई को गोपनीय सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।अग्रवाल को 2023 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दी थी। गिरफ्तारी के समय अग्रवाल की उम्र 27 साल थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, अग्रवाल ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड में वरिष्ठ सिस्टम इंजीनियर थे, जो रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और रूस के सैन्य औद्योगिक संघ (एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया) का संयुक्त उद्यम है।अग्रवाल ने भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल पर काम किया था, जिसे जमीन, हवा, समुद्र-पानी के नीचे से लॉन्च किया जा सकता है।अग्रवाल मूलरूप से उत्तराखंड के रुड़की के हैं। उनको साढ़े 4 साल जेल में रहने के बाद अप्रैल, 2023 में जमानत मिली थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, अग्रवाल 2 फेसबुक अकाउंट नेहा शर्मा और पूजा रंजन के जरिए संदिग्ध पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के संपर्क में था।इस्लामाबाद से संचालित इन दोनों खातों के बारे में माना जाता है कि इन्हें पाकिस्तान के खुफिया एजेंट चलाते हैं।कंपनी के मिसाइल केंद्र के तकनीकी अनुसंधान अनुभाग में कार्यरत अग्रवाल को अक्टूबर, 2018 में सैन्य खुफिया और उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्तों के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया था।

Loading

पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले ब्रह्मोस एयरोस्पेस के इंजीनियर को उम्रकैद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले ब्रह्मोस एयरोस्पेस के इंजीनियर को उम्रकैद

  1. I was suggested this web site by my cousin Im not sure whether this post is written by him as no one else know such detailed about my trouble You are incredible Thanks

Leave a Comment