Read Time:1 Minute, 0 Second
बरहरवा। महाअष्टमी के अवसर पर बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने मंगलवार को बोरियो प्रखंड के तेली टोला, पुराना दुर्गा मंदिर और बांझी बाजार दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और मां दुर्गा से विधानसभा क्षेत्र व राज्य में अमन-चैन, सुख-समृद्धि और तरक्की की कामना की।
विधायक ने कहा कि मां दुर्गा की शक्ति से जीवन में ऊर्जा और सकारात्मकता मिलती है। इस मौके पर तेली टोला पूजा समिति के अध्यक्ष हरदेव साह, सचिव नंद किशोर साह, रवि साह, भोला साह सहित झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।