दीपक कुमार,
रांची:-झारखंड विधानसभा चुनाव में स्वहित पूरा नहीं होने से नेता जहां पासा बदल रहे हैं । वहीं वोटर नेताओं के चाल और चरित्र पर नजरें गड़ाए बैठे हैं। टिकट का अरमान पूरा नहीं होने से इन दिनों नेताओं में भगदड़ मची है।
कोई इस्तीफा दे रहा है तो कोई नया ठिकाना ढूंढ रहा है। इस सबके बीच कुछ सीटों पर मुकाबला बड़ा जबरदस्त होने वाला है। सिल्ली में आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो चुनाव लड़ रहे हैं।
उधर जेएलकेएम ने देवेन्द्र नाथ महतो को सिल्ली से उम्मीदवार बनाया है। जबकि अमित महतो की झामुमो में वापसी हुई है। जिसे झामुमो सिल्ली से चुनाव मैदान में उतारी है। इस सब के बीच स्थानीय वोटर असमंजस में पड़े हैं। कारण तीनों उम्मीदवार कुड़मी है।
ऐसे में लोग चर्चा कर रहे हैं कि कुड़मी एकता की बात करने वाले नेता अपने हितों को सर्वोपरि मान रहे हैं। ऐसे में आम वोटर किसे अपना नेता चुने यह दुविधा बरकरार है। बहरहाल यह सीट भी सबों के लिए खास बना हुआ है। जिस पर सबकी निगाहें टिकी है।