देह-व्यापार की सूचना पर स्टेशन रोड के होटलों में पुलिस ने की छापेमारी:8 युवती सहित एक दर्जन हिरासत में

देह-व्यापार की सूचना पर स्टेशन रोड के होटलों में पुलिस ने की छापेमारी:8 युवती सहित एक दर्जन हिरासत में
Views: 1681
0 0
Read Time:3 Minute, 13 Second
देह-व्यापार की सूचना पर स्टेशन रोड के होटलों में पुलिस ने की छापेमारी:8 युवती सहित एक दर्जन हिरासत में

राँची संवाददाता,

राँची :- राजधानी राँची में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर स्टेशन रोड राँची में होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है।वहीं अरगोड़ा थाना क्षेत्र में भी एक फ्लैट में पुलिस ने छापेमारी की है।पुलिस ने करीब दो दर्जन युवती और युवक को पकड़ा है।मामले की छानबीन जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार राँची के स्टेशन रोड में कुछ होटलों में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा होने की सूचना राँची के एसएसपी चंदन सिंहा को मिली थी।एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने सिटी डीएसपी केवी रमन के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई।जिसमें सिटी डीएसपी केवी रमन के अलावे चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उमाशंकर,लालपुर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर आदिकान्त, खादगढ़ा टीओपी प्रभारी संजीव कुमार,महिला थाना प्रभारी पिंकी कुमारी साव, एसएसपी के क्यूआरटी टीम (जिसका नेतृत्व प्रवीण तिवारी) और करीब दो दर्जन महिला पुरुष पुलिस पदाधिकारी और कर्मी के साथ स्टेशन रोड के होटल रमन और ओम होटल छापेमारी की है।जहां से 8 लड़की सहित 12 लोगों को पकड़ा गया है।जिसमें होटल के कर्मचारी भी है।सभी लड़कियां बंगाल और अन्य जगहों का बताया जा रहा है।पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है.

राँची पुलिस होटल मालिकों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।सूत्रों की माने तो पकड़ी गई लड़कियों ने पूछताछ में बताया है कि होटल में उन्हें दलालों के माध्यम से भेजा जाता था। छापेमारी में फर्जी आधार कार्ड सहित कई अश्लील सामग्री भी पुलिस ने जब्त किए जाने की सूचना हैं।पुलिस जांच में जुटी है कि लड़कियां कहां की है और होटल में किसने बुलाया है.सारी जानकारी लेने के बाद ही पुलिस इस मामले में खुलासा करेगी।जानकारी मिली है कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पटेल चौक के पास भी एक फ्लैट में डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई है।पुलिस फ्लैट से पांच लड़की सहित कुछ युवकों को पकड़ा है।अरगोड़ा थाना में पूछताछ चल रही है।इस सम्बंध में सिटी एसपी ने कहा कि अभी पूछताछ चल रही है।पूछताछ के बाद ही इस सम्बंध में कुछ कहा जा सकता है।फ़िलहाल जांच पड़ताल जारी है।

Loading

देह-व्यापार की सूचना पर स्टेशन रोड के होटलों में पुलिस ने की छापेमारी:8 युवती सहित एक दर्जन हिरासत में

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

12 thoughts on “देह-व्यापार की सूचना पर स्टेशन रोड के होटलों में पुलिस ने की छापेमारी:8 युवती सहित एक दर्जन हिरासत में

Leave a Comment