संवाददाता,
लातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से रेलवे विभाग, पथ निर्माण,पीवियुएनएल , डीवीसी , एनएचएआई, टीवीएनएल आदि परियोजना के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर मुआवजा भुगतान के लंबित मामलों को यथाशीघ्र अंचल स्तर पर शिविर लगाकर निष्पादित करने का निर्देश भू अर्जन पदाधिकारी को दिया गया।
वंशावली, एलसी, आदि सत्यापन का कार्य अंचल अधिकारी स्तर से ससमय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। 80 प्रतिशत से अधिक मुआवजा राशि वितरण होने वाले परियोजनाओं का अधियाची विभाग को देखल देहानी देने का निर्देश दिया गया। एनएचएआई पैकेज 2 उदयपुरा से भोगू तक भू अर्जन से संबंधित मुआवजा का भुगतान के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथी ही एनएचएआई पैकेज 1 कुडू से उदयपुरा के भू–अर्जन से संबंधित सभी ग्रामों के पंचाटियों को मुआवजा भुगतान हेतु नोटिस निर्गत कर अंचल स्तर पर शिविर लगाने का निर्देश दिया गया।
इसी प्रकार एनटीपीसी के रेलवे लाइन निर्माण से संबंधित भू–अर्जन का कार्य पथ निर्माण से संबंधित लातेहार, हेरहंज, नवादा पथ चौड़ीकरण, ब्रहमणि से मसियातु, ओल्हेपाट, पथपेटी तक पथ निर्माण, बालूमाथ, ओल्हेपाट, उदयपुरा पथ निर्माण, मनिका ब्लॉक से हेरहंज, मटलौंग पथ चौड़ीकरण, चंदवा , बरियातू पथ सौपारण चौड़ीकरण, सिकनी से रिचुघुटा पथ चौड़ीकरण, बरवाडीह से हुटार पथ चौड़ीकरण, हामी से ओरसा पथ चौड़ीकरण से संबंधित मुआवजा भुगतान कार्य को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, भू-अर्जन कार्य पदाधिकारी उपस्थित थे।