
संवाददाता
लातेहार :- उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, गव्य एवं मत्स्य विभाग की गतिविधियों हेतु एसएफ के निर्धारण हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समिति डीएलटीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश सिंह के द्वारा जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र, बालुमाथ द्वारा तैयार किये गये एसएफ से समिति के सभी सदस्यों को अवगत कराया गया। साथ ही बताया गया कि एसएफ के निर्धारण का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि, पशुपालन, गव्य तथा मत्स्य कार्य हेतु ऋण उपलब्ध कराने में ऋण की अधिसीमा निर्धारित करना है।बैठक में यह बताया गया कि कृषि, पशुपालन, गव्य तथा मत्स्य की गतिविधियाँ हेतु स्केल ऑफ़ फाइनांस को विगत वर्ष के आधार पर तथा वर्तमान स्थिति को लागत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।विचार-विमर्श उपरान्त सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से वर्ष 2024-25 के लिए कृषि, पशुपालन, गव्य एवं मत्स्य गतिविधियों हेतु निम्नवत स्केल ऑफ़ फाइनांस निर्धारित किया गया। बैठक में सभी बैंकर्स को जिले के किसानों को वित्त पोषण एवं किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक किसानों को कृषि एवं संबंधित क्षेत्र में लाभान्वित किया जा सके।मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।