
दुमका:- लोकसभा से भाजपा की जीत पक्की:सीता सोरनकाठीकुंड/दुमका प्रखंड के सैकड़ों आदिवासी कार्यकर्ताओं ने दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन के निजी आवास में शिष्टाचार मुलाकात कर थामा भाजपा का दामन। दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन ने सभी से संघर्ष कर फिर से दुमका लोकसभा में कमल खिलाने की बात कही। उन्होंने कहा मोदी जी का दस साल के कार्यकाल से लोग प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम रहे हे। काठीकुंड प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता प्रखंड प्रमुख (विमला निप्पु सोरेन) उप प्रमुख अल्बिनुस किस्कू, एमानुएल हाँस्दा (बाले दा) , जिला कार्य समिति सदस्य संतोष सोरेन, बिनोदांस हेंब्रम, बिनु किस्कू, प्रदीप वर्मा, मनोज हाँस्दा, समुएल मुर्मू, राजू दुत्ता, मुन्ना भगत, मुखिया चांदनी देवी, फूल किस्कू, मुखिया प्रतिनिधि छोटू मुर्मू एवं आदि मौजूद थे।