शत प्रतिशत मतदाता पर्ची का वितरण करें सुनिश्चित – गरिमा सिंह

शत प्रतिशत मतदाता पर्ची का वितरण करें सुनिश्चित – गरिमा सिंह
Views: 1696
0 0
Read Time:2 Minute, 44 Second
शत प्रतिशत मतदाता पर्ची का वितरण करें सुनिश्चित – गरिमा सिंह


संवाददाता लातेहार,
लातेहार:- मतदाता सूची पर्ची वितरण को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि लातेहार एवं मनिका विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार से मतदाता पर्ची का वितरण शुरू किया जाएगा। माइक्रो प्लान तैयार कर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए बीएलओ के माध्यम से शत प्रतिशत मतदाता पर्ची का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी एवं कर्मी निर्वाचन संबंधित दायित्वों का निर्वाह सजगता के साथ पूरी ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर जिले में निर्भीक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराया जा सकें। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर उत्सव का माहौल बनायें। मतदाताओं को इसके लिए भी प्रेरित करें कि लोकतंत्र के इस त्योहार को उत्साह के माहौल में अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान कर मनाएं। उन्होंने बीएलओ को चुनाव आयोग से प्राप्त होने वाले मतदाता सूची पर्ची (वोटर इनफार्मेशन स्लिप) को घर-घर जाकर वितरण करने का निदेश दिया। मतदाताओं को उपलब्ध कराई जानेवाली मतदाता सूची पर्ची बीएलओ के मूल हस्ताक्षर से निर्गत की जानी चाहिए। उपायुक्त नें कहा कि मतदान की तिथि से कम से कम 5 दिन पूर्व तक वितरण का कार्य संपन्न कराएं।बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार कौशल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, महुआडांड़ रतन कुमार सिंह तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Loading

शत प्रतिशत मतदाता पर्ची का वितरण करें सुनिश्चित – गरिमा सिंह

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

2 thoughts on “शत प्रतिशत मतदाता पर्ची का वितरण करें सुनिश्चित – गरिमा सिंह

Leave a Comment