बीजेपी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सड़कों पर किया विरोध प्रदर्शन।


न्यू दिल्ली:- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ईडी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।अब भारतीय जनता पार्टी इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है. वहीं सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता हाथों में बैनर और झंडे लेकर दिल्ली की सड़कों पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो भाजपा और ED के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन भी लगातार जारी है. आपको तो मालूम ही होगा की बीते दिनों कथित शराब नीति मामले में हुई अनियमितता को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद से ही बीजेपी मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रहा है.
![]()




