- समय से नहीं हो रहा है पानी सप्लाई ,,
- कई गांव में टंकी निर्माण तो हो गया है लेकिन पानी की सप्लाई नहीं हो रही है,,
बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,
गुमला:- जिले में नल जल की योजना संचालित हो रही है। लेकिन नल जल योजना का लाभ लोगों को समय से नहीं मिल रहा है ।कई पंचायत क्षेत्र के गांव टोले में पाइपलाइन बिछा दी गई है। लेकिन टंकी का निर्माण नहीं किया गया है और ना ही पानी की आपूर्ति ही की जा रही है। जिसके कारण लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि दूर क्षेत्र के कंपनी को नल जल योजना का कार्य दिए जाने के कारण सही स्थिति में कार्य नहीं हो रही है और समय से पानी भी लोगों को नहीं मिल रहा है। सिर्फ ठेकेदारी का कार्य हो रहा है और सरकारी राशि का दुरुपयोग की जा रही है। टोटो निवासी महेंद्र ठाकुर ने बताया कि ठाकुर मोहल्ला में 6 महीना पहले टंकी की स्थापना के लिए पिलर लगा दी गई है लेकिन अभी तक टंकी नहीं लगाया गया है जिसके कारण लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। फसिया पंचायत के मुखिया नरेश उरांव ने कहा कि नल जल योजना लागू की गई है लेकिन नल जल योजना के क्रियान्वयन में धांधली हो रही है जिसके कारण लोगों को समय से पानी नहीं मिल रहा है। मुखिया नरेश उरांव ने कहां की नल जल योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है लेकिन ठेकेदारी के माध्यम से कार्य होने के कारण समय से नल जल योजना का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है।