Read Time:1 Minute, 10 Second
सतबरवा प्रखंड से दिनेश यादव का रिपोर्ट:-
सतबरवा(पलामू):- सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा मोड़ के समीप बाइक में सवार गणेश सिंह, पिता- स्वर्गीय पप्पू सिंह, राजन सिंह पिता- अर्जुन सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।राहगीरों के सहयोग से नवजीवन हॉस्पिटल पहुंचाया गया।जिसे डॉक्टर ने गणेश सिंह को मृत घोषित कर दिया।वही इकलौता पुत्र गणेश सिंह वृद्ध माता को छोड़ कर दुनिया से चला गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।गांव में मातम छाया हुआ है। गंभीर रूप से घायल राजन सिंह को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया।परिजनों ने बताया कि गाड़ी नम्बर JH03N9123 पर दोनों सवा हो कर मनिका तरफ जा रहा था।मौके पर थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी दल बल के साथ मौजूद थे।