उधवा में डेढ़ साल से 15 वीं के राशि नहीं मिलने से गांव के विकास ठप

उधवा में डेढ़ साल से 15 वीं के राशि नहीं मिलने से गांव के विकास ठप
Views: 184
0 0
Read Time:3 Minute, 16 Second
उधवा में डेढ़ साल से 15 वीं के राशि नहीं मिलने से गांव के विकास ठप
उधवा में डेढ़ साल से 15 वीं के राशि नहीं मिलने से गांव के विकास ठप

उधवा।गांव के विकास के लिए महत्वपूर्ण स्तर ग्राम पंचायत में पिछले डेढ़ साल से 15 वीं वित्त आयोग के राशि नहीं मिलने से विकास ठप हो गया है।ग्राम पंचायत स्तर पर मुखिया की देखरेख में संचालित योजनाएं पूर्ण रूप से प्रभावित हो गए हैं।

जिससे कई महत्वपूर्ण योजनाएं बाधित है जबकि कई योजनाओं को ग्राम सभा में पारित किए जाने के बाद राशि नहीं रहने के कारण नहीं हो पा रहा है। जानकारी के अनुसार फरवरी 2023 के बाद उधवा के कोई भी पंचायतों में 15 वीं की राशि नहीं मिली है।उधवा के मुखिया संघ के अध्यक्ष साईदुल इस्लाम ने बताया कि पंचायतों में अंतिम राशि फरवरी 2023 को मिला था।

राशि मिलते ही विभाग ने अग्रिम योजना करने का निर्देश दिया था।जो भी राशि मिला था,उक्त राशि से संबंधित लाभुक समिति को अग्रिम भुगतान कर योजना शुरू कर दिया गया था। परंतु अब तक राशि नहीं मिलने से उपरोक्त योजनाएं प्रभावित है‌। वहीं सभी पंचायतों में ग्राम सभा कर नया योजना जैसे पंचायत भवन के मरम्मत,नाला निर्माण,कुआं निर्माण,सड़क निर्माण के अलावा कई महत्वपूर्ण योजनाओं को पारित किया गया है।

परंतु राशि नहीं मिलने से योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो सका है। हालांकि ग्राम पंचायत स्तर के लोग भी अब मुखिया पर अविश्वास जताने लगा है। क्योंकि लम्बे समय से राशि नहीं मिलने से पंचायत में कोई काम नहीं हुआ है।

क्या कहते हैं मुखिया

उधवा में डेढ़ साल से 15 वीं के राशि नहीं मिलने से गांव के विकास ठप

पतौड़ा पंचायत के मुखिया धनी पहाडिन ने बताया कि राशि के अभाव में योजना पूर्ण नहीं हो सका है। पंचायत में नाला निर्माण, पीसीसी सड़क निर्माण के लिए योजना का चयन भी कर लिया गया है लेकिन राशि के अभाव में योजना शुरू नहीं हो सका है।

दक्षिण पलाशगाछी के मुखिया नफीसा खातुन ने बताया कि डेढ़ साल पहले 19 योजनाओं की क्रियान्वयन अग्रिम राशि देकर शुरू किया गया था।परंतु राशि के अभाव में योजना पूर्ण नहीं हुआ है।इसके अलावा कई महत्वपूर्ण योजनाएं ग्राम सभा में पारित किया गया है।

बीडीओ जयंत कुमार तिवारी ने कहा कि पंचायतों के डिमांड राशि जिला मुख्यालय को भेज दिया गया है।जिला में राशि प्राप्त होते ही संबंधित पंचायतों में राशि भेज दिया ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment